Akhilesh Yadav ko 2027 mein mukhymantri banana: हस्तिनापुर में समाजवादी पार्टी की विशाल समीक्षा बैठक: उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, मवाना में हुआ भव्य स्वागतH2: मिशन 2027 का शंखनाद: अखिलेश यादव को 2027 में मुख्यमंत्री बनाना है,
Akhilesh Yadav ko 2027 mein mukhymantri banana
यही हमारा मुख्य लक्ष्य: श्याम लाल पालसपा प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल जी के हस्तिनापुर विधानसभा आगमन पर मवाना के उत्सव मंडप में एक ऐतिहासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में हजारों की संख्या में उत्साही कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया, जिससे पूरा पंडाल सपा के झंडों और गगनभेदी नारों से गूंज उठा। बैठक का मुख्य एजेंडा और कार्यकर्ताओं का संकल्प स्पष्ट था कि अखिलेश यादव को 2027 में मुख्यमंत्री बनाना है और इसके लिए बूथ स्तर से लेकर विधानसभा स्तर तक संगठन को और मजबूत करना होगा।
वरिष्ठ नेताओं और पूर्व मंत्रियों की गरिमामयी उपस्थितिकार्यक्रम
समाजवादी पार्टी के शीर्ष और स्थानीय नेतृत्व की भारी मौजूदगी रही। मुख्य रूप से पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक श्री प्रभु दयाल वाल्मीकि जी और पूर्व विधायक श्री योगेश वर्मा जी ने मंच साझा किया। इसके साथ ही वरिष्ठ नेता हरी भूषण खटीक, श्री किशोर वाल्मीकि जी और श्री खेमचंद खर्कली जी भी मौजूद रहे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरते हुए कहा कि जनता वर्तमान सरकार की नीतियों से त्रस्त है और अब बदलाव चाहती है।

संगठन को मजबूत करने पर जिला व विधानसभा कमेटियों का जोरसमीक्षा बैठक
Akhilesh Yadav ko 2027 mein mukhymantri banana मेरठ जिला अध्यक्ष श्री कर्मवीर सिंह गुमी जी और सपा प्रदेश सचिव श्री निर्माता कुमार यादव जी ने सांगठनिक ढांचे पर बात की। पूर्व जिला अध्यक्ष (समाजवादी शिक्षक सभा मेरठ) कृष्णपाल सिंह यादव, विधानसभा अध्यक्ष श्री सचिन गुर्जर और मुकेश कुमार यादव ने क्षेत्र की समस्याओं को उठाया। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री चौधरी जगबीर सिंह गुर्जर जी और पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष विजयपाल सिंह कश्यप ने समाज के हर वर्ग को सपा से जोड़ने की रणनीति पर प्रकाश डाला।
Akhilesh Yadav ko 2027 mein mukhymantri banana व्यापारी वर्ग और स्थानीय कार्यकर्ताओं का मिला भारी समर्थनमवाना के इस बड़े कार्यक्रम में व्यापारी नेता श्री सुदेश पाल जी, प्रदेश सचिव श्री उदयवीर सिंह गुर्जर (पूर्व जिला अध्यक्ष मेरठ सपा), सोनू यादव, पवन यादव और राजेंद्र यादव सहित पार्टी के अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। व्यापार मंडल और किसान नेताओं ने एक सुर में कहा कि अखिलेश यादव को 2027 में मुख्यमंत्री बनाना है,
क्योंकि उन्हीं के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का चहुंमुखी विकास संभव है। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से जन-जन तक पहुंचने का संकल्प लिया।
समाजवादी पार्टी समीक्षा बैठक मवाना (Samajwadi Party Review Meeting Mawana)सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल (SP State President Shyam Lal Pal) आदि लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। Writen by.. Rajesh yadav




















